Five days workshop on eco tourism (day-2)

Five days workshop on eco tourism (day-2)
Date: 17-03-2026

*प्रेमनगर में इको टूरिज्म कार्यशाला का दूसरा दिन: जैव विविधता और सतत पर्यटन पर जोर*

प्रेमनगर। शासकीय नवीन महाविद्यालय, प्रेमनगर में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (RUSA) अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय इको टूरिज्म कार्यशाला के दूसरे दिन “बायोडायवर्सिटी एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन” विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री रेखा जायसवाल ने की। प्रथम सत्र में श्रीमती पूर्णा जायसवाल मुख्य अतिथि तथा डॉ. सीमा मिश्रा मुख्य वक्ता रहीं। डॉ. सीमा मिश्रा ने इको टूरिज्म को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जिम्मेदार पर्यटन और जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया। श्रीमती पूर्णा जायसवाल ने पर्यटन को आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

द्वितीय सत्र में श्री मुकेश कुमार रजक ने इको टूरिज्म के विभिन्न आयामों, उसके लाभ और सतत विकास में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री हीरालाल सिंह एवं श्री हरिशंकर ने किया। अंत में सुश्री रेखा जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री रविशंकर उर्रे, मनबोध कुजूर, श्री जयशंकर, श्री अमित कुमार, श्री शेषनन्दन टेकाम, श्री डंकेश्वर वर्मन, सोनाली किंडो, श्रीमती पुनीता राजवाड़े, सुश्री अन्नू सिंह, डॉ. संजय वर्मा, श्रीमती सुभिया सिंह, किशुन एवं चंद्रशेखर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Gallery