Five days workshop on eco tourism (day-3)
Date: 18-03-2026
*प्रेमनगर महाविद्यालय में इको टूरिज्म कार्यशाला (तीसरा दिन) – *
प्रेमनगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय में आयोजित इको टूरिज्म कार्यशाला के तीसरे दिन “सस्टेनेबल टूरिज्म” विषय पर सत्र हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री रेखा जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र जायसवाल तथा मुख्य वक्ताओं में डॉ. मोहनलाल साहू, श्री रमेश जायसवाल और श्री राजकुमार साहू शामिल रहे। संचालन श्री हीरालाल सिंह ने किया।
सुश्री रेखा जायसवाल ने इको टूरिज्म को सतत विकास का माध्यम बताया। डॉ. मोहनलाल साहू ने स्थानीय संस्कृति और होमस्टे मॉडल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। श्री वीरेंद्र जायसवाल ने प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताई, जबकि श्री रमेश जायसवाल ने युवाओं को रोजगार अवसरों के प्रति जागरूक किया।
द्वितीय सत्र में श्री आर.बी. सिंह ने पारिस्थितिक पर्यटन के सिद्धांत और महत्व समझाया। अंत में आयोजक सचिव श्री हरिशंकर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री रविशंकर उर्रे सहित मनबोध कुजूर, श्री जयशंकर, श्री अमित कुमार, श्री शेषनन्दन टेकाम, श्री डंकेश्वर वर्मन, सोनाली किंडो, श्रीमती पुनीता राजवाड़े, सुश्री अन्नू सिंह, डॉ. संजय वर्मा, श्रीमती सुभिया सिंह, किशुन और चंद्रशेखर का योगदान रहा।
कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बढ़ी।