Five days workshop on eco tourism (day-4)

Five days workshop on eco tourism (day-4)
Date: 19-03-2026

*इको टूरिज्म कार्यशाला (चतुर्थ दिवस) – *

प्रेमनगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय में आयोजित इको टूरिज्म कार्यशाला के चौथे दिन “छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के नए आयाम” विषय पर सत्र हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एच. एन. दुबे ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती सुखमनिया जगते एवं विशिष्ट अतिथि श्री आलोक साहू रहे। विषय विशेषज्ञों में डॉ. अखिलेश द्विवेदी, डॉ. अखिलेश पाण्डे और विनोद साहू उपस्थित रहे। संचालन श्री हीरालाल सिंह ने किया।

स्वागत उद्बोधन में सुश्री रेखा जायसवाल ने ग्रीन डेवलपमेंट और जिम्मेदार पर्यटन पर जोर दिया। डॉ. दुबे ने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं और रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला। श्री आलोक साहू ने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताई।

डॉ. अखिलेश द्विवेदी ने पर्यटन और पर्यावरण संतुलन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। विनोद साहू ने पर्यटन को रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डॉ. अखिलेश पाण्डे ने मानव-प्रकृति संबंध और सतत विकास पर विचार रखे।

अंत में आयोजक सचिव श्री हरिशंकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री रविशंकर उर्रे सहित मनबोध कुजूर, श्री जयशंकर, श्री अमित कुमार, श्री शेषनन्दन टेकाम, श्री डंकेश्वर वर्मन, सोनाली किंडो, श्रीमती पुनीता राजवाड़े, सुश्री अन्नू सिंह, डॉ. संजय वर्मा, श्रीमती सुभिया सिंह, किशुन और चंद्रशेखर का योगदान रहा।

कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे विद्यार्थियों को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन की प्रेरणा मिली।

Gallery