Five days workshop on eco tourism (day-5)
Date: 20-03-2026
*इको टूरिज्म कार्यशाला का समापन (पंचम दिवस) – *
प्रेमनगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय इको टूरिज्म कार्यशाला का समापन प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। 16 से 20 मार्च तक चली इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अंतिम दिन 50 प्रतिभागियों को महुआ दाह क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और संसाधनों के संरक्षण के बारे में सीखा। इसके बाद बिरंचि बाबा धाम में दर्शन कर प्रकृति और आध्यात्मिकता के संबंध को समझा।
द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री रेखा जायसवाल, श्री हीरालाल सिंह श्री हरिशंकर और श्री रविशंकर द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन में तकनीकी समिति से श्री रविशंकर उर्रे, मनबोध कुजूर, पंजीयन समिति से श्री जयशंकर, अमित कुमार, खानपान समिति से श्री डंकेश्वर, शेषनंदन, स्वागत समिति से श्रीमती पुनीता राजवाड़े, अनु सिंह, नाश्ता समिति से सोनाली किंडो, श्रीमती सुभिया सिंह तथा अन्य सदस्यों चंद्रशेखर, रितेश पैकरा और किशुन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जिम्मेदार पर्यटन का व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।